चर्चा बिंदू - संघ शिक्षा वर्ग का उद्देश्य

संघ शिक्षा वर्ग का उद्देश्य


आवश्यकता : 

संघ ने हिन्दू समाज को संस्कारित कर संगठित करने का कार्य अपने हाथ में लिया है। इस हेतु नियमित शाखा को-साधन के रूप में अपनाया गया। 

शाखा अर्थात कार्यक्रम यानि कार्यकर्त्ता का निर्माण कार्यकर्त्ताओं के सर्वागीण विकास हेतु संघ शिक्षा । स्वयंसेवकों के जीवन में संघ के शिक्षा वर्ग का विशेष महत्व होता है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही किसी जीवंत संगठन के कार्य की धुरी बनता है। प्रशिक्षित कार्यकर्ता राष्ट्र एवं समाज की पूंजी होता है।


मानसिकता का विकास : 

संघ शिक्षा वर्ग मनोरंजन स्थली नहीं वरन् योग्य कार्यकर्त्ता बनने हेतु तपस्या स्थली । 
स्वयं की प्रेरणा से शिक्षा वर्ग में जाने का मानस बनना चाहिए। 
वर्ग में अधिकाधिक कष्टों को सहते हुए भी योग्य प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहिए। 
एक-एक पल का समुचित उपयोग हो ।


शारीरिक क्षमता का विकास : 

स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का निवास । 
व्यक्तिशः चुस्ती-फुर्ती, धैर्य, क्षमता व प्रभावी व्यक्तित्व विकास के लिए। 
संघ शिक्षा वर्ग के शारीरिक कार्यक्रमों का अत्याधिक योगदान। 
सामूहिक सहयोग तथा अनुशासन का निर्माण ।


बौद्धिक विकास : 

बौद्धिक, चर्चा, बैठक आदि के माध्यम से संघ की विचारधारा को सही रूप में समझना व अधिकाधिक योग्यता अर्जित करने की पात्रता विकसित करना। 
जिससे अपनी विचारधारा को फैलानेकी योग्यता, शंका-समाधान, संतुलित उत्तर देने की क्षमता व अन्य बंधुओं को समझाने की क्षमता का विकास हो सके।


भावनात्मक विकास :

संघ के प्रति अपनत्व, स्वजनों, स्वदेश, स्वसंस्कृति, स्वधर्म, स्व इतिहास व महापुरुषों के प्रति उत्कृष्ट प्रेम व भक्ति भावना का विकास। 
बन्धुओं के प्रति अनुराग पूर्ण भ्रातृत्व व स्नेह, साथियों से निश्छल मैत्री भाव व बड़े अधिकारियों के प्रति स्वाभाविक परिवार सुलभ आदर व श्रद्धा का निर्माण ।


संस्कारित वातावरण का निर्माण : 

स्वाभाविक समाज जीवन का स्वस्थ अंग बनने की सिद्धता का निर्माण, विधिनिषेधों की अनुभूति, उत्तम कार्यकर्ताओं से सपर्क संघ की विराट शक्ति व राष्ट्र के लघुरूप की अनुभूति होती है। जिससे संस्कारित वातावरण बनाने में सहायता मिलती है ।


संगठन की दृष्टि से उपयोगी : 

नये कार्यकर्ताओं का निर्माण, पुराने कार्यकर्त्ताओं का कार्य अभ्यास तथा शिथिल साथियों में नवचैतन्य संचार सामूहिक योजनाओं को क्रियान्वित करने की क्षमता का विकास।

 
document.write(base64decode('encoded string containing entire HTML document'));
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال