चर्चा बिंदू - प्रत्येक शाखा का लक्ष्य

प्रत्येक शाखा का लक्ष्य


बौद्धिक / शारीरिक कार्यक्रम ठीक प्रकार क्रियान्वित हो। शाखा पुस्तिका ठीक प्रकार क्रियान्वित हो, इस दृष्टि से शाखा पर प्रार्थना प्रमुख, गीत प्रमुख, सुभाषित प्रमुख, अमृत वचन प्रमुख, चर्चा प्रमुख तय करने चाहिए। प्रत्येक शाखा से अपेक्षा है कि इन निम्नलिखित बिन्दुओं की क्रियान्विति अवश्य करें ।

कौन सा विषय कितने दिन हो, यह निम्नानुसार है। 

शाखा टोली द्वारा (प्रतिदिन)

  • गीत - प्रत्येक दिन हो। प्रथम 15 दिन दोहराना, बाद में कंठस्य कर सामूहिक गाना ।
  • सुभाषित (पहला पखवाड़ा) -  प्रथम 15 दिन नित्य, प्रथम सप्ताह दोहराना, बाद में कंठस्य कर सामूहिक उच्चारण ।
  • अमृत वचन (दूसरा पखवाड़ा) - बाद के 15 दिन नित्य, प्रथम सप्ताह दोहराना, बाद कंठस्य कर सामूहिक उच्चारण
  • बोध कथा - 2 दिन (प्रत्येक सोमवार)
  • प्रेरक प्रसंग - 2 दिन (प्रत्येक सोमवार)
  • स्मरणीय दिवस पर चर्चा शाखा पुस्तिका की सूची के अनुसार
  • दैनिक सम्पर्क योजना


अनिवार्य कार्यक्रम (प्रतिदिन)

  • समता 
  • 13 सूर्यनमस्कार समंत्र 
  • दण्ड प्रहार 1 मिनट

शाखा के अतिरिक्त समय में किये जाने वाले कार्यक्रम (सप्ताह में एक दिन)

  • शाखा टोली की साप्ताहिक बैठक 
  • श्रेणी बैठक
  • साप्ताहिक उपस्थिति दिवस

वैकल्पिक कार्यक्रमः (विद्यार्थी शाखा के लिये सप्ताह में एक दिन)

  • दण्ड 
  • नियुद्ध 
  • पदविन्यास 
  • योगासन 
  • खेल / कबड्डी खो-खो 

समान कार्यक्रमः (व्यवसायी शाखायों के लिये सप्ताह में एक दिन)

  • व्यायाम / सूक्ष्म योग 
  • आ. ध्यान योग निद्रा 

प्रवासी कार्यकर्ता द्वारा माह में एक दिन

  • चर्चा 
  • समाचार समीक्षा 
  • बड़ी कहानी/कथा 
  • बौद्धिक वर्ग 
  • जिज्ञासा समाधान
  • गीत, प्रार्थना, एकात्मता स्तोत्र, सुभाषित एवं अमृतवचन का अर्थ
  • प्रार्थना उच्चारण एवं अभ्यास 
  • समाचार समीक्षा, बड़ी कहानी तथा बौद्धिक वर्ग प्रवासी कार्यकर्ता विषय का चयन स्वयं करें।

अन्य कार्यक्रमः

  • शारीरिक अभ्यास वर्ग - 3
  • बौद्धिक अभ्यास वर्ग - 1
  • एकत्रीकरण - 1
  • पूर्ण गणवेश - पहली तिथि
  • शाखा द्वारा किया गया कोई विशेष कार्य (सेवा बस्ती में शाखा)
  • मासिक नैमित्तिक कार्यक्रम
  • एक शाखा एक उपक्रम 
  • एक शाखा - एक नई शाखा 
  • शाखा का वार्षिकोत्सव

  • सप्ताह में एक बार राष्ट्रहित के तात्कालिक विषय पर समाचार समीक्षा करना।
  • स्वयंसेवको में रूचि को चिन्हित करके उनको प्रचार विभाग के विभिन्न आयाम के साथ जोड़ना, जैसे सोशल मीडिया में रूचि रखने वाले कार्यकर्ता को सोशल मीडिया आयाम टोली और लेखन में रूचि रखने वाले स्वयंसेवक को पत्र - लेखन या नागरिक पत्रकारिता टोली से जोड़ सकता है।
  • अपने शाखा क्षेत्र में निवास करने वाले ऐसे व्यक्ति जो किसी भी प्रकार के प्रचार माध्यमों (न्यूज़ चौनल / समाचार पत्र वेब मीडिया) में कार्यरत है उनकी जानकारी अपने नगर प्रचार प्रमुख अथवा जिला / महानगर प्रचार प्रमुख को भेजना।
  • सोशल मीडिया पर राष्ट्रीय विमर्श के विषय के प्रचार-प्रसार में दिन प्रति दिन सहयोग देना, विवाद से बचना।

मुख्य शिक्षक कृपया निम्न नामों की सूची लिखकर अपने नगर कार्यवाह जी को दें।

  • गीत गा सकने वाले स्वयंसेवकों के नाम 
  • प्रार्थना कह सकने वाले स्वयंसेवकों के नाम 
  • अच्छी चर्चा ले सकने वाले स्वयंसेवकों के नाम 
  • बौद्धिक वर्ग ले सकने वाले स्वयंसेवकों के नाम 
  • रुचिकर ढंग से कथा-कहानी कह सकने वाले स्वयंसेवकों के नाम
  • समाचार पत्रों में पत्र लिख सकने वाले स्वयंसेवकों के नाम

document.write(base64decode('encoded string containing entire HTML document'));
और नया पुराने

Ads

Ads

نموذج الاتصال