क्या करे और करना चाहिये


सुबह

· सूर्योदय से पहले उठना। दाहिनी ओर से उठना उठते ही दोंनों हथेलियों को देखते हुए 'कराग्रे वसते लक्ष्मी' श्लोक बोलना चाहिए।
· घर के सामने वाले प्रांगण को सबेरे और शाम को जल से सींचकर स्वच्छ रखना चाहिए।
· घर के प्रांगण को रंगोली से सजाना।
· भगवान के सामने नित्य दीप प्रज्वलन करना।

भोजन

· भोजन के लिए स्थान, समय, क्रम निर्धारण करके उसका पालन करना।
· भोजन से पहले नैवेद्य समर्पण करके ही भोजन करना।
· भोजन के प्रारम्भ में मंत्र कहना। भगवान की प्रार्थना करना। भोजन में किसी भी पदार्थ को थाली में नहीं छोड़ना।
· घर के सभी लोग मिलकर सप्ताह में कम से कम एक बार साथ में भोजन करें।
· रसोई घर को बार-बार साफ करके उसकी पवित्रता का रक्षण करना।
· भोजन का स्थान सदा स्वच्छ रहे। उसकी पवित्रता का रक्षण होना चाहिए।
· मिष्ठान को बाँटकर ही खाना चाहिए। अकेले नहीं।
· परोसते समय भोजन करनेवालों की आवश्यकता और रुचि को समझकर स्नेह, श्रद्धा, भक्ति से परोसना।
· भोजन करते समय दूसरे घरों की रसोई के सम्बन्ध में चर्चा नहीं करनी चाहिए।
· भोजन करते समय उत्तम हितकारी बातें करनी चाहिए।
· पानी—पीते समय पानी धीरे—धीरे पीना।
· दाहिने हाथ से ही खाना।
· भोजन बनाते, करवाते एवं करते समय प्रसन्न मन रखना।
· सप्ताह में एक बार केवल फल, सब्जी, ताजा अंकुरित अनाज (बिना पकाया हुआ) खाना। पथ्य, व्रत उपवास इत्यादि का क्रम समझकर अभ्यास करना।
· खाना खाते समय दूरदर्शन नहीं देखना।

आरोग्य

· घर में शौचालय और स्नानगृह अलग रहे तो अच्छा।
· हाथ पैर मुँह धोकर ही खाना।
· हर निवाले को धीरे—धीरे चबाकर ही खाना।
· भोजन या अल्पाहार के बाद उपयोग किये बर्तनों को तुरन्त माँज कर रखना। बिना धोए फिर से उपयोग में नहीं लाना।
· घर में उपयोग होने के बाद जल निकास की योग्य व्यवस्था रहे।
· शाम को बच्चों का खेलना अनिवार्य रहे। बच्चे अनेक तरह के खेल खेलें। तब ही शरीर के सभी अंग क्रियाशील रहेंगे।
· उंगलियों के नाखूनों को चबाना नहीं चाहिए।
· हर दिन कम से कम तीस मिनट व्यायाम करना चाहिए।
· मंदगति श्वासोच्छवास करना।
· प्रात: बेड-काफी या बेड-टी की आदत ठीक नहीं है। वह स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक है।
· खड़े-खड़े रसोई बनाना शरीर के लिए हानिकारक है। उससे कमर दर्द, सयाटिका, सन्धिवात इत्यादि रोग होते हैं।
· मेज के सामने बैठकर खाने के बारे में भी सोचना आवश्यक है।
· जमीन पर सुखासन में बैठकर खाना अत्युत्तम एवं आरोग्यदायक है।
· खड़े-खड़े खाना भी ठीक नहीं है।
· घर में कोई बीमार पड़े तो डरना नहीं। प्रांरभिक चिकित्सा घर में सावधानी से करें।
· रुग्णों की सेवा, उपचार, पथ्य पालन इत्यादि प्रेम से करने का अभ्यास हो।
· हर नौजवान को वर्ष में एक-दो बार रक्तदान करना चाहिए।
· मृत्यु के बाद नेत्रदान करने के बारे में सब जागृत रहें।
· मृत्यु अनिवार्य है। इसको समझकर किसी को भी मृत्यु से डरना नहीं चाहिए।
· शौचालय अपने देश के तरीके का रहे। कमोड बुजुर्ग और रोगियों को ठीक रहेगा, स्वस्थ युवकों के लिए नहीं है।
· चीनी के स्थान पर गुड़ खाना अच्छा होता है।
· सफेद नमक नहीं खाना, (Crystal) नमक या सैंधव लवण का उपयोग करना चाहिए।
· तेल नहीं खाना। घी खाना।
· मिचों के स्थान पर काली मिर्च खाना अच्छा है।
· बाहर से घर वापस आने पर तुरन्त हाथ पाँव धोना चाहिए।

त्योहार – मंदिर

· घर में उत्सव पर्व कैसे मनाएँ? सब मिलकर सोचें।
· जन्म दिन अपने हिन्दू रीति से तिथि, नक्षत्र के अनुसार मनाएँ। मंदिर में जाएँ, बन्धुओं को बुलाकर पूजा करें, नव वस्त्र धारण करें, घर में बना हुआ मिष्ठान बाँटें, बड़ों से आशीर्वाद लें और दान करें।
· अपने कुलदेवता के बारे में श्रद्धा निर्माण करें।
· त्योहारों के दिन अपने से बड़ों के यहाँ जाकर, प्रणाम कर आशीर्वाद प्राप्त करें।
· त्योहारों में विशेषत: जन्मदिन में अभ्यंग (तेल मालिश कर) स्नान अनिवार्य रूप से करना चाहिए।
· मंगल अवसर पर दान करें। सामाजिक कामों के लिए निधि दें।
· श्राद्ध और पूर्वजों के स्मृति दिनों को विधिपूर्वक मनाएँ।
· मंदिर में आरती, तीर्थ, प्रसाद को भक्तिभाव से स्वीकार करें।
· देवताओं की विशेषताओं को समझे।
· मंदिर में चढ़ावा दें।
· मंदिर के पुजारियों से, गौरवपूर्ण व्यवहार करें।
· मंदिर से बाहर आकर थोड़ी देर शान्त बैठे।
· दीप जलाना हमारी परम्परा है, बुझाना नहीं।

यन्त्रों का उपयोग

· दूरदर्शन के उपयोग के बारे में शिक्षा देना। चर्चा करना/कौन सा कार्यक्रम कब, कितनी देर देखना यह निश्चित करके उसका पालन करना।
· दूरभाष में बोलते समय हँलो छोड़कर हरि ॐ, नमस्ते, जय श्रीराम, शरणम् इत्यादि शब्दों का प्रयोग करना चाहिए।
· यन्त्रों का – TV., Computer, Camera, Fridge, Tape Recorder, इत्यादि के उपयोग में कुछ मर्यादाओं का पालन करें।
· वाहनों के बारें में भी नियमों का पालन करें।
· घर में Computer है तो उस का उपयोग ठीक रीति से ही हो रहा है या नहीं इसके बारे में सभी ध्यान दें।
और नया पुराने
https://www.highcpmgate.com/jgrvqcesq?key=2ed3618e330cac74afd8577899da4942